गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- शुकुल बाजार। आकांक्षात्मक ब्लॉक शुकुल बाजार में बुधवार को नीति आयोग के निदेशक मोहम्मद जुबेर अली हाशिम निरीक्षण एवं समीक्षा के लिए पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को 40 प्रमुख पैरामीटर पर अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं कार्यक्रम के बाद उन्होंने हुसैनपुर व दारानगर ग्राम पंचायत का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी। ब्लॉक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान निदेशक ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, पेयजल, स्वच्छता, कौशल विकास, बैंकिंग व स्वरोजगार योजनाओं की स्थिति जानी। अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय कार्यों की जानकारी दी। निदेशक ने आकांक्षात्मक विकास योजना के सभी प्रमुख सूचकों की प्रगति पर संतोष जता...