गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- अमेठी। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टिकरिया क्षेत्र में अडानी द्वारा क्षय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए पोषण पोटलियों का वितरण किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कुल 410 क्षय रोगियों को पोषण पोटलियां प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य रोगियों के पोषण स्तर को बेहतर बनाना और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता देना है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दीपक सिंह ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि क्षय रोग के उपचार में दवाओं के साथ-साथ उचित पोषण की भी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सहायता से रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वे उपचार के प्रति अधिक सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर पाते हैं। यह पहल टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। सीएमओ डॉ. ...