कानपुर, दिसम्बर 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खेल निदेशालय उप्र की ओर से राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता अमेठी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर 9 से 11 दिसंबर तक होगी। इसमें भाग लेने वाली कानपुर टीम का चयन शनिवार को हुए मंडल ट्रायल के आधार पर किया गया। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने दी। चयनित टीम में ब्रजेंद्र, पीयूष, प्रतीक, अंश शर्मा, राज सिंह, अजय सिंह, हिमांशु, हरिओम यादव, सार्थक, अनित यादव, निशांत, प्रांशू, लवदेव यादव, सूरज शामिल हैं, जबकि मोहित को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है। यह जानकारी कानपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव रणविजय सिंह गहलोत ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.