अमेजन समेत 25 प्रतिष्ठानों के खिलाफ आरसी जारी
लखनऊ, जुलाई 24 -- एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) ने राजधानी में आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और नामचीन कंपनियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान उत्पाद मानकों पर खरे न उतरने और अपर जिलाधिकारी (उत्तर-पूर्व) न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि जमा न करने पर अमेजन सेलर सर्विसेज और अमेजन रिटेल इंडिया जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों सहित कुल 25 खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर दिया गया है। विभाग ने कुल 6.80 लाख रुपये का जुर्माना वसूले जाने के आदेश दिए हैं। आमतौर पर उपभोक्ता ब्रांडेड और बड़ी कंपनियों से ऑनलाइन खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता को लेकर निश्चित रहते हैं, लेकिन एफएसडीए की इस कार्रवाई ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की पोल खोलकर रख दी है। एफएसडीए के प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.