अमेजन वेयरहाउस पर बिना प्रमाणित उत्पाद जब्त
लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की लखनऊ शाखा ने बंथरा के गांव भौकापुर स्थित अमेजन वेयरहाउस पर छापेमारी की। इस दौरान बिना अनिवार्य प्रमाणन के ऑनलाइन बेचे जा रहे उत्पादों की एक बड़ी खेप जब्त की गई। बीआईएस की छापेमारी में बिना प्रमाणन के खिलौने एवं सेनेटरी नैपकिंस के 789 उत्पाद शमिल थे। इन्हें बिना बीआईएस प्रमाणन के अमेजन वेयर हाउस में भंडाकरण करके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेच रहे थे। यह छापेमारी बीआईएस के वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख सुधीर बिश्नोई के दिशा निर्देशन में निदेशक पीयूष एम वासेकर के नेतृत्व की गई। साथ में निदेशक ऋत्विक आनंद, संयुक्त निदेशक शरद कुमार, उपनिदेशक जितेश कुमार व ब्यूरो के कर्मचारियों की 9 सदस्यीय टीम शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.