अमेजन ने हवाई मालढुलाई सेवा का विस्तार किया
नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने समर्पित हवाई मालढुलाई बेड़े 'अमेजन एयर' की सेवाओं का विस्तार गुवाहाटी और कोलकाता तक कर दिया है। कंपनी ने कहा कि 2023 में अमेजन एयर सेवा की शुरुआत के बाद से यह हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में सेवाएं दे रही थी। इस विस्तार से पूर्वोत्तर के सभी सात राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में आपूर्ति को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गुवाहाटी के लिए पहली अमेजन एयर उड़ान को झंडी दिखाकर रवाना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.