अमेजन के ट्रक से चोरी हुए 896 मोबाइल नहीं मिले
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। द्वारका सेक्टर-23 में अमेजन के डिलीवरी ट्रक से 1,500 स्मार्टफोन चोरी मामले के एक महीने बाद भी पुलिस केवल 604 मोबाइल बरामद कर पाई है, जबकि 896 स्मार्टफोन समेत मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। गौरतलब है कि 20 जून को मामले की ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, ट्रक में करीब 4,500 नए स्मार्टफोन गुरुग्राम भेजे जा रहे थे। रास्ते में चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 1,500 निकाल लिए और बाकी खेप के साथ ट्रक को गुरुग्राम में लावारिस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने 2 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से 604 फोन बरामद किए थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मोबाइल खोने के बाद फोन-पे खाते से 10,462 रुपये की ठगी, तीन पर प्राथमिकी की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.