काशीपुर, मई 23 -- बाजपुर, संवाददाता। ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए ग्राहक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अमेजन कंपनी और संबंधित सेलर फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीवनगर वार्ड नंबर-13 निवासी नेहा पत्नी परितोष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 12 फरवरी 2026 को अमेजन ऐप के माध्यम से सैमसंग कंपनी का एक प्रीमियम स्मार्टफोन ऑर्डर किया था। यह फोन दिल्ली निवासी सेलर शशि त्रेहन की ओर से डिलीवर किया गया। कुछ दिन बाद ही फोन की स्क्रीन में खराबी आने लगी। शिकायत लेकर जब वह काशीपुर स्थित सैमसंग सर्विस सेंटर पहुंचीं तो जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पीड़िता के अनुसार सर्विस सेंटर कर्मचारियों ने बताया कि फोन का आईएमईआई नंबर अमेजन के बिल में दर्ज नंबर से मेल नहीं खाता। साथ ही फोन मेड इन इंड...