नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली। अमेजन इंडिया ने विक्रेताओं की फीस में कटौती की घोषणा की है। इससे देश में लाखों विक्रेता तेजी से वृद्धि करने में समर्थ बनेंगे। पिछले साल फीस संशोधन के बाद कंपनी ने जीरो रेफरल फीस के कवरेज में 10 गुना से ज्यादा वृद्धि करते हुए इसे साल 2025 में 1.2 करोड़ उत्पादों से साल 2026 में 12.5 करोड़ उत्पाद तक बढ़ा दिया। यह 1800 से अधिक श्रेणियों के उन उत्पादों पर लागू होगी, जिनके मूल्य 1,000 रुपये से कम हैं। यह संशोधित फीस 16 मार्च, 2026 से लागू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...