किशनगंज, जुलाई 29 -- ​किशनगंज। संवाददाता शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) के अंतर्गत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना के लिए 53 करोड़ 71 लाख 47 हजार 500 रुपये की लागत राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि ​इस परियोजना के क्रियान्वयन से शहरवासियों को निर्बाध जलापूर्ति के साथ-साथ जल संरक्षण के क्षेत्र में भी बड़ी राहत मिलेगी।​आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अमृत 1.0 की सफलता के बाद अमृत 2.0 योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को हासिल करना है। इसके तहत शहर के प्रत्येक हिस्स...