अमृत सरोवर हुए बदहाल
बांदा, मई 17 -- पैलानी। तिंदवारी ब्लाक की ग्राम पंचायत निवाइच में अमृत सरोवर की पड़ताल की गई। वर्ष 2022 में इस तालाब में मनरेगा से खुदाई हुई। 15 लाख रुपये खर्च कर सुंदरीकरण कराया गया। अब इन सरोवरों से अमृत गायब है और धूल उड़ रही है। पूरी तरह तालाब सूखने का सबसे ज्यादा असर अन्ना मवेशियों पर दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी में मवेशी पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। ग्रामीण पंकज शिवहरे, रंजीत, श्रीराम सिंह, धनंजय आदि का कहना है कि अमृत सरोवरों में सुंदरीकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च हुए। फिर भी सूखे पड़े हैं। इनको देखने वाला कोई नहीं है। यह भी पढ़ें- अमृत सरोवर ग्राम तेरा (महुआ): पौधे बचे न पानी, अमृत सरोवर पड़ा सूखा यह भी पढ़ें- अमृत सरोवर गजपतिपुर (नरैनी): पानी और न सुंदरीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.