अमृत सरोवर व नहरें सूखे, पशु-पक्षियों और किसानों पर संकट
बहराइच, अप्रैल 26 -- तेजवापुर, संवाददाता। अमृत सरोवर और नहरों के सूखने से क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है, जिसका सीधा असर किसानों, पशुओं और पक्षियों पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण जलस्रोत तेजी से सूखते जा रहे हैं। जिन अमृत सरोवरों और नहरों को जल संरक्षण के लिए विकसित किया गया था, वे अब खुद ही पानी के अभाव से जूझ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से फसलें सूखने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के अधिकांश अमृत सरोवर, तालाब और नहरें पूरी तरह सूखी पड़ी हैं। यह भी पढ़ें- पशु पक्षी पानी के लिए बेहाल, अमृत सरोवरों में उड़ रही धूल पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की भारी किल्लत हो गई है। तालाब और छोटी जलधाराएं सूखने से पशु दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटक रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.