शामली, मार्च 6 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम अरविन्द कुमार चौहान को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र और प्रदेश सरकार पर अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए तालाबों के कारण मत्स्य पालकों को भारी नुकसान होने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को दिए ज्ञापन में बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं जैसे जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, अटल भूगर्भ योजना और लघु सिंचाई विभाग द्वारा तालाबों की खुदाई गैर-तकनीकी और मनमाने तरीके से कराई गई है। आरोप है कि तालाबों की आकृति और स्वरूप बदल दिए गए हैं तथा अत्यधिक गहराई से खुदाई होने के कारण उनमें पानी का ठहराव नहीं हो पा रहा है, जिससे मत्स्य ...