अमृत सरोवर में फंसी गाय, निकाली
बदायूं, मई 15 -- गांव मोंगर में बने अमृत सरोवर में जलकुंभी और दलदल के कारण एक गाय फंस गई और पूरी रात बाहर नहीं निकल सकी। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित निकाला गया। ग्रामीणों के मुताबिक गाय बुधवार देर रात सरोवर में उतर गई थी, जलकुंभी और कीचड़ में धंसने के कारण वह फंस गई। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से गाय को बाहर निकाला गया। गाय बाहर आने के बाद कुछ देर तक कमजोर हालत में बैठी रही, हालांकि बाद में सामान्य होकर चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सरोवर की स्थिति पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जलकुंभी की सफाई न होने से सरोवर दलदल बनता जा रहा है, जिससे पशुओं के फंसने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.