चंदौली, फरवरी 1 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकास क्षेत्र के महारथपुर में पर्यटन और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमृत सरोवर में शुरू किया गया नौका विहार महज तीन दिन में ही बंद हो गया। दोनों नावें खराब हो गई हैं। दोनों नावों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी और निराशा देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य एवं जिलाधिकारी द्वारा भव्य कार्यक्रम के बीच अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया था। लोकार्पण के दौरान तालाब की सुंदरता, चारों ओर बने पक्के घाट, टहलने के लिए ट्रैक, प्रकाश व्यवस्था तथा नौका विहार जैसी सुविधाओं को ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बताया गया था। उद्घाटन के बाद नौका विहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.