अमृत सरोवर में गंदगी करने पर होगी कार्रवाई
चंदौली, मई 12 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत इलिया स्थित अमृत सरोवर की स्वच्छता बनाए रखने को लेकर ग्राम प्रधान ने कस्बे में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से विशेष अपील की है। ग्राम प्रधान ने कहा कि खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर अमृत सरोवर एवं उसके आसपास किसी भी प्रकार की गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम प्रधान का संदेश ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि अमृत सरोवर गांव की महत्वपूर्ण धरोहर है और इसकी साफ-सफाई बनाए रखना सभी ग्राम पंचायतवासियों की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद कुछ लोग सरोवर के किनारे कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं तथा गंदगी फैला रहे हैं, जिससे सरोवर की सुंदरता और स्वच्छता प्रभावित हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए पंचायत प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए लाउडस्पीकर से घोषणा कराई।
दंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.