अमृत सरोवर के हाल बदहाल, पिकनिक स्पॉट पर उगा घासफूस
गाजीपुर, मई 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। बेतहाशा गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर चुकी है, लेकिन क्षेत्र के अमृत सरोवरों की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। ज्यादातर सरोवर बदहाल हैं। तमाम सरोवर सूखे पड़े हैं। कहीं बेंच क्षतिग्रस्त है तो कहीं पिकनिक स्पॉट वाले स्वरूप की जगह घासफूस दिख रही है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए बेहतर माहौल स्थापित करने की मुहिम दम तोड़ती दिख रही है। जल संरक्षण करने के लिए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों को अमृत सरोवर का रूप देकर कायाकल्प कराने के लिए निर्देश जारी किया था। गाजीपुर में वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक 71 करोड़ रुपये से 312 अमृत सरोवरों का निर्माण हुआ है। इनमें साफ-सफाई और देखरेख नहीं होने से 50 प्रतिशत सरोवर बदहाल हैं। सरोवरों के पास झाड़ियां हैं। साइनेज बोर्ड तक भी नहीं लगा है। पौधरोपण व बेंच की सुविधा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.