नैनीताल, जून 22 -- भवाली, संवाददाता। नगर के जल संस्थान परिसर में स्थित अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मांग तेज होने लगी है। पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने सरोवर के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सौंदर्यीकरण कार्य कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर नगरवासियों और बच्चों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है, लेकिन यहां अभी भी कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। सरोवर का प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को आकर्षित करता है, लेकिन इसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने से चिंता बनी रहती है। उन्होंने बच्चों की आवाजाही को देखते हुए सरोवर के चारों ओर सुरक्षा रेलिंग लगाने बैठने व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि अमृत सरोवर का समुचित विकास क...