चंदौली, अप्रैल 18 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महारथपुर अमृत सरोवर पर स्थानीय युवाओं की ओर से पौधों को बचाने का अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच जहां पौधों का जीवित रहना चुनौती बन गया है। वहीं युवाओं ने अपने प्रयासों से यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और सामूहिक मेहनत से किसी भी मुश्किल का सामना किया जा सकता है। पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए महारथपुर पोखरे के किनारे लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए युवाओं ने जिम्मेदारी उठाई है। यह भी पढ़ें- गर्मी में हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या गंभीर लेकिन भीषण गर्मी और पानी की कमी ने इस कार्य को काफी कठिन बना दिया है। बाल्टी से पानी ढोकर पौधों तक पहुंचाना न केवल श्रमसाध्य है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.