अमृत सरोवर किनारे योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को तिलहर की ग्राम पंचायत बीरमपुर के गांव मरेना स्थित अमृत सरोवर पर योग शिविर आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल और मिनी शर्मा ने ग्रामीणों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिभागियों को ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, ताड़ासन, घुटना संचालन, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, शीतली एवं भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। अमृत सरोवर के प्राकृतिक वातावरण में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार गंगवार, सुधीर गंगवार, अमित कुमार, सौरभ कुमार, गौरव गंगवार, धर्मपाल, सुमित गंगवार, मेवाराम समेत अनेक लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.