चंदौली, जनवरी 28 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तियरा ग्राम पंचायत के महारथपुर गांव में गणतंत्र दिवस पर 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित अमृत सरोवर का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि अमृत सरोवर केवल जल संचयन का माध्यम नहीं है। बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जल संरक्षण के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए अमृत सरोवर योजना एक मील का पत्थर साबित हो रही है। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग ने कहा कि अमृत सरोवर को बहुउद्देशीय स्वरूप में विकसित किया गया है। तालाब के चारों ओर पक्की सीढ़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.