गंगापार, अप्रैल 17 -- गांवों को हरा भरा बनाये रखने और गर्मी के मौसम में जलस्तर सही रखने के लिए शासन प्रशासन द्वारा हर ग्राम पंचायत में दो दो तीन तीन अमृत सरोवर का निर्माण कराया। इन अमृत सरोवरों पर सरकार ने ग्राम पंचायतों और विकास खंड कार्यालयों के माध्यम से करोड़ों रुपये खर्च भी किये, लेकिन ज्यादातर अमृत सरोवर पानी विहीन हैं , जिनमें धूल उड़ रही है। तालाबों में पानी न होने से जलस्तर काफी नीचे चला गया , साथ ही पशुओं व मवेशियों के लिए भी चारे-पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों में पिछले पांच वर्षों में कुल 154 अमृत सरोवर विकास खंड और ग्राम पंचायतों के देखरेख में बनाये गये। यह भी पढ़ें- सोनबरसा गांव के इकलौते हैंडपंप पर लगती है लंबी कतार इन अमृत सरोवरों के साज सज्जा पर ग्राम प्रधानों और ब्लाक के अधिकारियों ने ...