लखनऊ, जनवरी 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आयोजन भव्य एवं गरिमापूर्ण हों। इनमें जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उप मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में ग्राम्य विकास विभाग ने सभी जिलों को आदेश जारी कर दिए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि अमृत सरोवरों पर होने वाले आयोजनों में किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्रता के बाद हुए शहीद के परिवारीजन, स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेताओं या वरिष्ठ नागरिक से झंडा फहरवाया जाए। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधरोपण समेत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित करने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.