अमृत सरोबर तालाब में डूबकर मासूम की मौत, हंगामा
एटा, जून 16 -- पार्क में बन रहे अमृत सरोबर पार्क में डूबकर मासूम की मौत हो गई। साथी बच्चों ने शव उतराता देखा और घरवालों को सूचना दी। शव को बाहर निकाला। आक्रोशित घरवाले शव को लेकर नगर पालिका परिषद पहुंचे और शव रखकर हंगामा किया। आरोप लगाया है कि निर्माणाधीन पार्क में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है और वहां कोई रहता भी नहीं है। आक्रोशितों ने पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और मुआवजा की मांग की है। पुलिस ने समझाने के बाद घरवाले माने। थाना मारहरा के मोहल्ला मकबूलगंज में अमृत सरोबर तालाब तथा पार्क का कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- अमृत सरोबर तालाब में डूबकर मासूम की मौत, हंगामा निर्माणाधीन पार्क की स्थिति पार्क निर्माण के दौरान रखरखाव के किसी को भी तैनात नहीं किया गया है। साथ ही तालाब की चारों तरफ सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.