आगरा, फरवरी 28 -- जनपद की सिढ़पुरा नगर पंचायत के चार हजार घरों तक पाइपलाइन के द्वारा पानी पहुंचाने के लिए 2140 लाख रूपए की लागत की पेयजल योजना को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने इस योजना को मूर्ति रूप देने के लिए चार करोड़ 20 लाख रूपए की पहली किश्त भी जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र ने गत 26 फरवरी को लिखे पत्र में अमृत योजना के राज्य मिशन निदेशक को सिढ़पुरा में पेयजल योजना के लिए चार करोड़ 20 लाख रूपए की धनराशि जारी करने की जानकारी दी है। संयुक्त सचिव ने इस संबंध में डीएम कासगंज को भी पत्र लिखकर जानकारी दी है। सिढ़पुरा की इस पेयजल योजना में 2140 लाख रूपए की अनुमानित लागत आएगी। इस धनराशि में केंद्र का अंश 50 प्रतिशत व राज्य सरकार का अंश 48 प्रतिशत होगा। केंद्र सरकार इस योजना के लिए 994.74 लाख व ...