अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या, संवाददाता। अमृत योजना के तहत अयोध्या कैंट शहर में प्रथम चरण में सीवर लाइन डालने का काम पूरा होने का दावा तो किया गया। लेकिन कई ऐसे गली मोहल्ले अभी भी सीवर लाइन से अछूते हैं। वहीं जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन पड़ चुकी है, वहां या तो घरों के कनेक्शन सीवर से नहीं जोड़ गए या फिर कुछ जगहों पर हाउस चैंबर का निर्माण पूरा नहीं किया गया है। हालांकि गुदड़ी बाजार से अफीम कोठी एसटीपी वाली पाइप से सीवर की मुख्य लाइन डाली जा चुकी है। लेकिन इस मार्ग पर घरों को जोड़ने वाली सीवर लाइन अभी तक नहीं डाली गयी है। इसकी बानगी शहर के कई ऐसे गली मोहल्ले हैं, जहां के लोगों को सीवर का लाभ अभी भी नहीं मिल सका है। विक्रमादित्य वार्ड के अंतर्गत इमामबाड़ा, बंगाली बाबू का हाता, गुदड़ी बाजार से अफीम कोठी तक, अंगूरीबाग कालोनी पार्क बगल, इसी काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.