देवघर, अप्रैल 9 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवघर एम्स परिसर के अमृत मेडिकल में ओपीडी मरीज और परिजन चिलचिलाती धूप में कतार में खड़े रहकर दवा की खरीदारी करने को विवश हैं। एम्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों ने बताया कि तपती धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है। मेडिकल में छाया के लिए शेड नहीं रहने पर धूप में ही रहकर मरीजों व परिजनों को दवा की खरीदारी करनी पड़ रही है। घंटों अपनी बारी का इंतजार करने के लिए धूप में ही खड़े रहना पड़ता है। धूप के अलावा बारिश, आंधी तूफान का भी सामना मरीजों या परिजनों को करना पड़ता है। मामले को लेकर पूर्व में ही एम्स प्रबंधन की ओर से बताया गया था कि जल्द शेड निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बावजूद काफी समय बीत जाने के बाद भी शेड निर्माण का कार्य नहीं कराया गया है। इससे मरीजों की समस्या दूर नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.