अमृत महोत्सव में सम्मानित 101 वर्षीय वृद्ध का निधन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- कुंडा कोतवाली के सरियावां गांव निवासी 101 वर्षीय मो. इदरीश का निधन हो गया। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शासन की ओर से सम्मानित किया गया था। हर वर्ष उनसे गांव के अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण कराया जाता और शासन की ओर से उनके जीवित होने का सत्यापन कराया जाता था। उनको आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सम्मानित किए जाने का प्रमाण पत्र भी मिला था। बीमारी के चलते मंगलवार को मो. इदरीश ने घर पर ही अंतिम सांस लिया। उनका पार्थिव शरीर गांव के ही कब्रस्तिान में सुपुर्दे खाक किया गया। डॉ.बिलाल अहमद, गोलू लम्बरदार समेत बड़ी तादाद में लोगो ने मो. इदरीश को अंतिम विदाई देते हुए शोक संवेदना जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.