अमृत महोत्सव में गूंजा राष्ट्र चेतना का स्वर
मेरठ, मई 25 -- रविवार को स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से विभूषित ओजस्वी कवि एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. हरिओम पंवार के 75वें जन्मदिन के अवसर पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में देश में प्रख्यात संत, विद्वान और साहित्यकार मौजूद रहे। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि डॉ. हरिओम पंवार ने सदैव राष्ट्रहित के मुद्दों को स्वर दिया है। देश की बात आने पर उनका स्वर हिमालय से भी ऊंचा हो जाता है, हमारे लिए डॉ. पंवार भारत रत्न के समान हैं। अमृत महोत्सव समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सुभारती ललित कला संकाय के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण के नेतृत्व में डॉ. शल्या राज, डॉ. रोहित रविन्द्र, डॉ. कृष्णामूर्ति, अवनी कमल, अमित जोशी एवं डॉ. आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.