अमृत भारत 2.0 से बदलेगी रेल यात्रा की तस्वीर
मुंगेर, अगस्त 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लंबी दूरी के रेल यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने की दिशा में रेलवे बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड ने ईस्टर्न रेलवे, कोलकाता सहित नौ जोनल रेलवे को अमृत भारत 2.0 के आधुनिक रैक आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे आने वाले दिनों में पुराने पारंपरिक आईसीएफ और आरसीएफ कोचों की जगह अत्याधुनिक रैक से ट्रेनों के संचालन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के यांत्रिक इंजीनियर निदेशक ऐश्वर्य संचान द्वारा 24 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार आईसीएफ चेन्नई और आरसीएफ कपूरथला से अमृत भारत 2.0 के रैक विभिन्न जोन को उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बावत पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ शिबराम मांझी ने बताया कि ईस्टर्न रेलवे को अमृत भारत 2.0 का रैक नंबर-25 आवंटित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.