पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन को अब अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किए जाने की उम्मीद तेज हो गई है। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने स्टेशन निरीक्षण के दौरान भरोसा दिया है कि पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन का प्रस्ताव जल्द ही सरकार को भेजा जाएगा। डीआरएम के इस आश्वासन के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग पांच से छह लाख रुपए का राजस्व अर्जित होता है। इसके बावजूद अब तक यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में मायूसी छाई रहती है। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि सीमांचल के इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद स्टेशन पर कई बुनियादी सुविधाओं क...