खगडि़या, जनवरी 6 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के तीन रेलवे स्टेशनों का जल्द ही पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद बढ़ी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खगड़िया, मानसी व महेशखंूट रेलवे स्टेशनों पर तेज गति से काम किया जा रहा है। वहीं खगड़िया व मानसी रेलवे स्टेशन में बन रहे अतिरिक्त रेल फुटओवर ब्रिज आने वाले अगले दो से तीन माह में पूरा कर चालू कर देने की बात की जा रही है। खगड़िया रेलवे स्टेशन में 34 करोड़ व मानसी में 20.6 करोड़ की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास का कार्य तेजी से हा रहा है। खगड़िया रेलवे स्टेशन परिसर का पोर्टिको का काम लगभग पूरा हो गया है। वहीं भवन व अन्य निर्माण कार्य भी तेजी से हो रहा है। जबकि मानसी व महेशखूंट रेलवे स्टेशन में भी भवन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य पिछले ढाई साल से चल रहा ह...