अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिलीगुड़ी, ठाकुरगंज और अलुआबारी रोड स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण
कटिहार, जुलाई 22 -- कटिहार, एक संवाददाता यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने सिलीगुड़ी, ठाकुरगंज एवं अलुआबारी रोड रेलवे स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सूचना प्रणाली सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.