अमृत भारत लोको उत्पादन की तकनीकी दक्षता परखी
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (एएम, ट्रैक्शन) सोमेश कुमार ने शनिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। उन्होंने लोको फ्रेम शॉप,लोको असेंबली शॉप, लोको टेस्ट शॉपों का गहन निरीक्षण कर लोको निर्माण की अत्याधुनिक तकनीक, उन्नत उत्पादन प्रक्रियाओं, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं संरक्षा मानकों का जायजा लिया। अतिरिक्त सदस्य ने अमृत भारत लोको के कैब का भी निरीक्षण किया तथा इंजन निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं, तकनीकी दक्षता और उत्पादन की बारीकियों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद प्रशासन भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें बरेका की उत्पादन गतिविधियों, तकनीकी प्रगति, लोको निर्माण, गुणवत्ता एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) अरविंद कुमार जैन, मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.