नई दिल्ली, जुलाई 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत देशभर 20 राज्यों में 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में 13, गुजरात में 4, छत्तीसगढ़ में 3 और झारखंड में 2 रेलवे स्टेशनों को जनता को समर्पित किया। अधिकारियों ने बताया कि 'विरासत भी, विकास भी' की अवधारणा पर आधारित इन स्टेशनों के पुनर्विकास में स्थानीय संस्कृति, विरासत और स्थापत्य को आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ समाहित किया गया है। इसमें बताया गया कि पुनर्विकसित स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं, स्थानीय सांस्कृतिक पहचान तथा विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। इससे क्षेत्रीय पर्यटन, व्यापार, स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा समग्र सामाजिक-आर्थ...