रामनगर, फरवरी 1 -- रामनगर। अमृत भारत योजना के तहत रामनगर रेलवे स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण, वेटिंग रूम समेत विभिन्न निर्माण किया गया है। रविवार को रेलवे स्टेशन अधीक्षक राज कुमार ने बताया कि अमृत भारत योजना में रामनगर रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया था। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशन को बेहतर किया गया है। पार्किंग, वेटिंग रूम समेत स्टेशन को बेहतर बनाया गया है। काम लगभग पूरा हो चुका है। तीन मार्च से एक और प्लेट फार्म का निर्माण होना है। इसकी तैयारियां चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...