अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित शामली रेलवे स्टेशन का लोकार्पण
शामली, जुलाई 18 -- शामली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 25.50 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित शामली रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इसके साथ ही शामली रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस नए स्वरूप में यात्रियों की सेवा के लिए समर्पित हो गया। उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों ने भाग लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें शामली रेलवे स्टेशन भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2023 में इस परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास किया था। लगभग तीन वर्षों में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन का नया स्वरूप यात्रियों के लिए खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- यात्रियों को विंध्याचल स्टेशन पर मिलेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.