अमृत भारत बनी कांवर यात्रियों की पहली पसंद, चले प्रतिदिन
अररिया, अगस्त 19 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। सावन के महीने में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालु कांवर यात्रा के लिए सुल्तानगंज और देवघर की ओर रवाना हो रहे हैं। ऐसे में जोगबनी से ईरोड के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन कांवर यात्रियों के लिए सुगम और पसंदीदा रेल साधन बनी हुई है। हालांकि, ट्रेन के प्रतिदिन संचालित नहीं होने से यात्रियों में मायूसी भी है। रविवार को भी फारबिसगंज स्टेशन पर अमृत भारत ट्रेन में कांवर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। कांवर यात्री रजत सिंह सहित कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वे अमृत भारत ट्रेन से सीधे नवगछिया उतरेंगे। वहां से दूसरे साधन से सुल्तानगंज पहुंचकर गंगा जल भरेंगे और इसके बाद पैदल देवघर की यात्रा करेंगे। यात्रियों का कहना था कि यदि जोगबनी-ईरोड अमृत भारत ट्रेन प्रतिदिन चले त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.