प्रयागराज, जनवरी 21 -- कामाख्या (असम) से रोहतक (हरियाणा) के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी होते ही प्रयागराज में चर्चा शुरू हो गई है। जारी टाइम टेबल के अनुसार यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित रामबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने में 35 मिनट लेगी। गाड़ी संख्या 15671 रविवार रात 1:20 बजे रामबाग पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 1.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 15672 सोमवार सुबह 9:25 बजे प्रयागराज जंक्शन से चलकर 10 बजे रामबाग पहुंचेगी। दिलचस्प यह है कि रामबाग से जंक्शन की दूरी पहली बार में मात्र 13 मिनट में तय करेगी, जबकि वापसी में यह दूरी तय करने में 35 मिनट का समय लगेगा। बताया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन एनसीआर का है जबकि रामबाग पूर्वोत्तर रेलवे का है। इस बीच ट्रेन ...