प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। पुणे जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमृत भारत ट्रेन योजना के तहत बनारस से पुणे (हडपसर) के बीच नई ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते संचालित होगी, जिससे यहां के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन का संचालन 28 अप्रैल से प्रस्तावित है और टाइम टेबल जल्द जारी होगा। पुणे से सुबह 7:55 बजे चलकर ट्रेन अगले दिन सुबह प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी, जबकि बनारस से दोपहर 3 बजे चलकर रात में पुणे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- दादरी तक चलेगी प्रयागराज एक्सप्रेस का क्लोन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...