गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से जिले में रह रहे पूर्वांचल की तरफ के लोगों की राह आसान होगी। अमृत भारत का गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव होने से रेल यात्री यहीं से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। खासतौर पर उन यात्रियों को अधिक लाभ मिलेगा जो त्योहार और गर्मी छुट्टियों में अपने घर जाने के लिए ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं। रेलवे ने नई दिल्ली से गोरखपुर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी है। इससे नई दिल्ली से गोरखपुर तक का सफर आसान होगा। इस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद स्टेशन पर भी दिया गया है। इससे जिले में रह रहे बरेली शाहजहांपुर, सीतापुर गोंडा, बलरामपुर,सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। उन्हें गर्मी की छुट्टियों एवं अन्य दिनों में अपने-अपने घर ...