रायबरेली, जुलाई 10 -- रेलकोच,संवाददाता। अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा लागू करने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड के इस फैसले पर रेलवे मेंस यूनियन के नेता रोहित मिश्रा ने खुशी जताते हुए इसे यात्रियों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। रोहित मिश्रा ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले इन ट्रेनों में केवल महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और ड्यूटी पास कोटा ही लागू था। अब समीक्षा के बाद इमरजेंसी कोटा भी आरक्षित करने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि सात या उससे अधिक स्लीपर कोच वाली अमृत भारत ट्रेनों में 24 बर्थ इमरजेंसी कोटे के लिए आरक्षित की जा सकेंगी। वहीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में प्रथम एसी, द्वितीय एस...