कानपुर, अक्टूबर 4 -- पुखरायां,संवाददाता। कस्बे के रेलवे स्टेशन पुखरायां में रविवार को पहली बार नई ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस इसका संचालन गोरखपुर से चेरलापल्ली हैदराबाद के बीच किया जा रहा है। स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन चालक संदीप कुमार व लोको पायलट जिया उल्लाह बेग का व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने पदाधिकारियों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत करने के साथ मिष्ठान खिलाया। राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि यह ट्रेन पहले समर स्पेशल ट्रेन 07075/76 के नाम से संचालित थी। झांसी मंडल के डीआरएम अनुरुद्ध कुमार ने रेलवे बोर्ड को इस आशय का पत्र भेजा था कि इस ट्रेन को परमानेंट कर दिया जाए। उसके बाद रेल मंत्री ने एक नई ट्रेन जो साप्ताहिक है को गोरखपुर से चेरलापल्ली हैदराबाद के लिए घोषित कर दिया गया। अब यह ट्रेन...