अमृत पार्क फेज-3 के संचालक पर धोखाधड़ी का केस
बोकारो, जून 15 -- बोकारो प्रतिनिधि। चास नगर निगम के सिटी मैनेजर रामकुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर पिंड्राजोरा थाना में अमृत पार्क फेज-3 के संचालक कपिल अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि पार्क संचालन से संबंधित निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किया गया और नगर निगम को दिया गया चेक भी बैंक से बाउंस हो गया। जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-30 स्थित अमृत पार्क फेज-3 के संचालन एवं रखरखाव का दायित्व एक निजी कंपनी को 10 वर्षों के लिए सौंपा गया था। अनुबंध की शर्तों के तहत कंपनी को प्रतिवर्ष 3.36 लाख रुपये से अधिक की राशि नगर निगम को जमा करनी थी। इसके अलावा हर वर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि का भी प्रावधान किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि 13 जुलाई 2024 को संचालक की ओर से करीब 4.50 लाख रुपये का चेक निगम को सौंपा गया था। जब चेक को भुगतान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.