हजारीबाग, मार्च 17 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधिहजारीबाग जिला लोक समिति और जागृति सोशियो इकॉनोमिक इम्पावरमेंट सर्विसेज की ओर से नव भारत जागृति केंद्र, अमृत नगर में सर्वधर्म समभाव विचार गोष्ठी और दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी के दौरान विषय प्रवेश के क्रम में लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा सतीश ने कहा कि दुनिया में विभिन्न धर्म हैं और उनके प्रवर्तक महापुरुषों ने समाज में फैली कुरीतियों, अन्याय और अज्ञान के खिलाफ आवाज उठायी ताकि मनुष्य सत्य, नैतिकता और मानवता के मार्ग पर चल सके। उन्होंने धर्मों के नाम पर जारी अंधविश्वास, पाखंड, शोषण, भेदभाव के हवाले से कहा कि किसी भी धर्म के मूल मानवीय संदेश को समझना और उसे व्यवहार में लाना जरूरी है ताकि एक समतामूलक समाज का निर्माण हो सके। शमशेर आलम ने सभी धर्मों को सम्मान देने पर बल दिय...