अमृत नगर में घर से एक लाख रुपये चोरी
गुमला, मई 14 -- गुमला। जिला मुख्यालय के अमृत नगर निवासी अमित बेरा के घर से चोरों द्वारा एक लाख रुपये चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अमित बेरा ने सदर थाना में आवेदन देकर रुपये बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने बताया कि वह शहर में फूल की दुकान लगाता है। बुधवार को भी वह दुकान पर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उसके घर में घुसकर एक लाख रुपये चोरी कर लिए। घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई।आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बंद घर से गैस सिलेंडर समेत कई सामान ले उड़े चोर शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.