बदायूं, अप्रैल 3 -- मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने अमृत उद्यान में खिले हजारों प्रजातियों के ट्यूलिप, मोगरा और विदेशी गुलाब देखे। शिक्षकों ने बच्चों को फूलों के स्पर्श, उनकी सुगंध और रंगों के माध्यम से 'सेंसरी लर्निंग' का अभ्यास कराया। बच्चों ने न केवल फूलों की सुंदरता देखी, बल्कि वहां की शांति और हरियाली के बीच खुद को प्रकृति के बहुत करीब महसूस किया। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि बच्चे समाज का वह हिस्सा हैं जिनके पास दुनिया को देखने का एक अलग और सुंदर नजरिया होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...