अमृता विश्व विद्यापीठम में 23 नवंबर से होगा सातवां विश्व भूस्खलन फोरम
फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। भूस्खलन से होने वाली जनहानि और बुनियादी ढांचे को नुकसान से बचाने के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञ फरीदाबाद में जुटेंगे। यहां 23 से 27 नवंबर तक सातवें विश्व भूस्खलन फोरम का आयोजन किया जाएगा। अमृता विश्व विद्यापीठम की मेजबानी में होने वाले इस सम्मेलन में 75 से अधिक देशों के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, इंजीनियर और नीति-निर्माता आधुनिक तकनीकों और आपदा प्रबंधन के उपायों पर चर्चा करेंगे। भारत में पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय भूस्खलन संघ के तत्वावधान में होने वाले सम्मेलन में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान और इसरो समेत कई संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। अब तक 700 से अधिक शोध सारांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.