हरिद्वार, अगस्त 19 -- अमृता विश्व विद्यापीठम के हरिद्वार परिसर में बुधवार को दीक्षारंभ-2026 छात्र प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, मूल्य, अनुशासन और समाज सेवा का महत्व बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति होम और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) ने विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान और व्यावसायिक दक्षता हासिल करना नहीं, बल्कि विवेक, मूल्यों और करुणा का विकास भी है। यह भी पढ़ें- दीक्षारंभ में छात्रों ने दिखाया हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्रमुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने सेना में अपने 44 वर्षों के अनुभव साझा ...