मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दहेज हत्या में मिठनपुरा पुलिस अब मृतका अमृता कुमारी के गायब दो मोबाइल, एक टैबलेट और एक लैपटॉप की तलाश कर रही है। मृतका के भाई राजकुमार का आरोप है कि गायब उपकरणों में अमृता को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या से जुड़े कई अहम साक्ष्य मौजूद हैं। इन्ही सबूतों को नष्ट करने की नीयत से अमृता के मोबाइल, टैब व लैपटॉप गायब किए गए हैं। यह भी पढ़ें- मौत से छह दिन पूर्व मुजफ्फरपुर गई थी अमृतामामले की जांच मामले में मृतका के पति जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार और उनकी कथित प्रेमिका महिला दारोगा की निशानदेही पर मृतका के गायब मोबाइल व लैपटॉप को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मृतका के भाई का कहना है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बेला मोड़ स्थित आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस अ...